Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 8 सितंबर। फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर AC फटने के चलते फ्लैट में आग लग गई। आग का धुआं दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में घुस गया, जिससे वहां सो रहे पति-पत्नी और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं दूसरे कमरे में सो रहे बेटे ने कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल में AC ब्लास्ट होने के चलते पहली मंजिल में आग लग गई। आग लगने के चलते मकान में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। उस मकान में रह रहे दंपति ने बाहर निकल कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन दूसरी मंजिल पर धुआं घुस गया। जिसके चलते दूसरी मंजिल पर सो रहा पूरा परिवार उस धुएं की चपेट में आ गया। जिसके चलते परिवार के मुखिया सचिन कपूर, पत्नी रिंकू कपूर और बेटी सुजान कपूर के साथ एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
इस मामले में जानकारी देते हुए पड़ोसी मयंक ने बताया कि आग लगने की जानकारी उनकी मां ने उन्हें दी थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही AC में आग लगी जोर का धमाका हुआ। इसके चलते उनकी मां की आंख खुल गई, तब उनकी मां ने उन्हें बताया कि पड़ोसियों के घर में आग लगी है जिसके चलते वह उनकी और भागे लेकिन दूसरी मंजिल पर पूरा परिवार फंसा हुआ था। आग पहली मंजिल में लगी थी जिसका धुआं दूसरी मंजिल में घुस गया। धुआं काफी हो होने के चलते पूरा परिवार धुएं की चपेट में आ गया। जिसके चलते पति पत्नी और उनकी बेटी सहित एक पालतू कुत्ते की धुएं में दम घुटने के कारण मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।




