
Bilkul Sateek News
पंजाब: बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार बरनाला में एक किसान संगठन की तीन महिला कार्यकर्ताओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई।
बस बठिंडा जिले के एक गांव से हरियाणा के टोहाना में किसानों की महापंचायत के लिए बीकेयू (उग्राहन) के 52 से अधिक सदस्यों को लेकर जा रही थी।
हादसे का कारण कोहरा माना जा रहा है। कोहरे के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाईपास पर पलट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।