सैक्टर-109, गुरुग्राम में स्थित प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के मामले ने 02 आरोपी गिरफ्तार।
प्लॉट अवैध रूप से कब्जा करके फर्जी तरीके से अपने नाम करवाने की फिराक में थे आरोपी।
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 फरवरी: पुलिस थाना बजघेडा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्लॉट पर अवैध कब्जा करने व प्लॉट को अपने नाम करवाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर रहे 02 अरोपिययों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 10.01.2024 को एक महिला ने थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसने वर्ष-2002 में इसने U-30 नजदीक कंसेंट मॉल सेक्टर-109 गुरुग्राम में एक प्लॉट खरीदा था। इसने दिनांक 03.02.2026 को अपने प्लॉट पर जाकर देखा तो प्लॉट में दो जेसीबी खड़ी हुई थी और नया गेट लगा हुआ, जबकि इसने अपने उक्त प्लॉट को कभी किसी को नहीं बेचा था। इसके प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कौशिश करके फर्जी तरीके से इसके प्लॉट को नाम कराने को शाजिस की गई है। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में समक्ष आए तथ्यों के आधार पर उक्त शिकायत पर पुलिस थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस थाना बजघेडा, गुरुग्राम की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान *1. जितेन्द्र (उम्र-38 वर्ष) निवासी गांव गोच्छी, बेरी, जिला झज्जर व 2. अनूप (उम्र-42 वर्ष) निवासी गांव दौलताबाद, राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम* के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी जितेन्द्र को दौलताबाद, गुरुग्राम से दिनांक 30.01.2026 को तथा आरोपी अनूप को धर्मपुर, गुरुग्राम से दिनांक 01.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।
अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम द्वारा आरोपी जितेंद्र को दिनांक 31.01.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 05 दिन के तथा आरोपी अनूप को दिनांक 02.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अनूप ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा मिट्टी डालने का काम करता है और आरोपी जितेंद्र ने रोहतक में पहले लैब कर रखी थी, जिसमें इसे नुकसान हो गया था और अब यह (आरोपी जितेन्द्र) कोई काम नही करता। इसी दौरान एक शादी में इन दोनों (उपरोक्त दोनों आरोपी) की मुलाकात हुई और ये दोस्त बन गए। आरोपी अनूप यह जानता था कि उक्त प्लॉट का मालिक बहुत समय से प्लॉट पर नही आया है, अनूप ने यह जानकारी अपने साथी आरोपी जितेन्द्र ले साथ सांझा की, फिर इन दोनों ने प्लॉट पर कब्जा करने फिर फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट को अपने नाम करवाने की योजना बनाई। योजनानुसार इन्होंने उक्त प्लॉट पर कब्जा कर लिया था और ये फर्जी कागजात तैयार करके अपने नाम कराने की फिराक में थे।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत रिमांड की अवधि पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभियोग का अनुसंधान जारी है



