Image source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 सितंबर। गुरुग्राम से एक रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक हवस के पुजारी ने अपनी बेटियों नाबालिग बेटियों को तक नहीं छोड़ा। हवस में अंधा हो पिता नशे में अपनी मासूम बेटियों को घसीटकर कमरे में ले जाता था। बंद कमरे में बेटियां चीखती चिल्लाती थी, लेकिन बाप पर कोई असर नहीं पड़ता था और वह उनके शरीर में अपनी हवस पूर्ति की कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ देता था, जो उनके कोमल मन में कभी ना मिटने वाली छाप बन चुकी है। वे अभी भी सदमे हैं। मां भी जब अपनी बेटियों को बचाने जाती तो उसे भी बुरी तरह पीटा जाता था।
यह घिनौना सच तब सामने आया जब छोटी बेटी ने रोते हुए अपनी क्लास टीचर को अपनी आप बीती बताई । पूरी बात सुन एकबारगी क्लास टीचर के पैरों तले जमीन खिसक गई। 12 वर्षीय छोटी बेटी ने पिछले हफ्ते रोते हुए अपनी क्लास टीचर को बताया कि उसका पिता शराब पीने के बाद उसे अपने कमरे में घसीटकर ले जाता है और मारपीट के साथ-साथ उसका यौन शोषण करता है। उसने यह भी खुलासा किया कि उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन को भी 6 साल से पिता अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इतना ही नहीं पिता ने बड़ी बहन को स्कूल जाने से रोक दिया था और उसे घर में बंधक बनाकर रखा। उसे किसी से मिलने की अनुमति तक नहीं थी।
जिसके बाद टीचर ने बच्ची की मां से बात की। उसकी मां ने भी सारी बातों को स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 (रेप) और धारा 10 (यौन उत्पीड़न) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 के तहत FIR दर्ज की गई।
वहीं, एसएचओ बलराज का कहना है कि टीचर की जानकारी के बाद मामले की गहन जांच की गई। सभी तथ्यों का पता लगाया गया, उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 11 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनकी काउंसलिंग की जा रही है, ताकि वे इस घटना से उभर सकें। आरोपी बेटियों और पत्नी के साथ रहता था, लेकिन जब भी पत्नी पति का विरोध करती, तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फिलहाल कहीं नौकरी नहीं करता था। वह शराब का आदी है।




