Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (चेतना धनखड़), 13 सितंबर। गुरुग्राम आने वाले रविवार को आध्यात्मिक और स्वास्थ्यवर्धक अनुभव का केंद्र बनेगा। ऋषि चैतन्य विजन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ‘योग निद्रा – जीवन के रूपांतरण का रहस्य’ का आयोजन कल सेक्टर-5 स्थित ड्रीम्स गार्डन (अपोज़िट हुड्डा ग्राउंड) में होगा।
कार्यक्रम में आनंदमूर्ति गुरुमां के निर्देशन में प्रतिभागियों को योग निद्रा का अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसमें भाग लेना बिल्कुल निःशुल्क रहेगा।
50+ शहरों में चल रहा अभियान
यह कार्यक्रम किसी एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि 50 से अधिक शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। गुरुग्रामवासियों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे भी इस अनुभव का हिस्सा बनें।
क्या है योग निद्रा?
योग विशेषज्ञों के अनुसार योग निद्रा एक गहन ध्यान पद्धति है, जो साधक को पूर्ण विश्राम और आंतरिक शांति प्रदान करती है। इससे तनाव कम होता है, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और मन अधिक स्थिर व केंद्रित होता है।
“योग निद्रा केवल आराम नहीं, बल्कि जीवन के रूपांतरण का मार्ग है,” आयोजकों ने बताया।
पंजीकरण अनिवार्य, सीटें सीमित
हालाँकि प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन सीमित सीटों के कारण प्रतिभागियों को अग्रिम पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
•पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.gurumaa.com उपलब्ध है।
आयोजकों की अपील
आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि, “आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोगों को सबसे ज़्यादा ज़रूरत मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन की है। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।”



