Image source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 अक्टूबर। गुरुग्राम में जिम ट्रेनर ने एक नामी स्कूल की टीचर को देर रात कॉल कर दोस्त के कमरे में ले जाकर रेप किया। इसके बाद जिम ट्रेनर ने दोस्तों को बुलवाकर टीचर का बारी बारी से रेप से करवाया। पुलिस ने गैंगरेप मामले में चार जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित टीचर एक नामी स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाती है और सभी आरोपी जिम में बतौर ट्रेनर और जूंबा डांस की कोचिंग देते हैं। गुरुग्राम पुलिस के ईस्ट महिला पुलिस थाना को महिला टीचर ने शिकायत दी जिसमें बताया कि सितंबर में एक पार्टी में उसकी जिम ट्रेनर गौरव से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 1 अक्टूबर की रात को करीब 1 बजे गौरव ने उसे फोन किया और मिलने की बात कही, जिसके बाद वह गौरव से मिलने महिला थाना पूर्व इलाके में गई थी।
टीचर ने शिकायत में आरोप लगाया कि जिम ट्रेनर गौरव उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां गौरव ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद गौरव ने नीरज और उसके दोस्त अभिषेक और योगेश को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवारवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने 2 अक्टूबर को महिला थाना पूर्व में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने संदीप कुमार ने बताया कि महिला टीचर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 64(1), 70(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



