Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 21 जनवरी। बीती 28-29 दिसंबर की रात को सिगरेट के एक वेयरहाउस पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाते हुए 60,000 सिगरेट के डिब्बे लूटने वाले 7 अपराधियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया काबू। इस पूरे मामले में सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने प्रेस वार्ता करते हुए विस्तार से जानकारी दी।
प्रेसवार्ता के दौरान क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने बताया कि बीती 28-29 दिसंबर की रात को सिगरेट के एक वेयरहाउस पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाते हुए 60 हजार सिगरेट के डिब्बे लूट गए थे और इस वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की तीन टीमें नियुक्त की गई थी। इसके बाद सेक्टर 30 मुख्यालय की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए लूट करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सात अपराधियों को अरेस्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने कंपनी से सप्लाई के लिए निकले वाहन की रेकी की थी। इसके बाद इन्होंने, बल्लभगढ़ की भुदत्त कॉलोनी के वेयरहाउस में माल को उतरता देख उसे प्लानिंग करके निशाना बनाया और लूट को अंजाम दिया। इसके अलावा लूट का माल ले जाने के लिए इन्होंने दिल्ली से एक ऑटो को भी चोरी किया था, जिसको पुलिस बरामद करने की कोशिश कर रही है।



