Bilkul Sateek News
बल्लभगढ़ (अजय वर्मा), 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा और आज पूरे विश्व में लगातार प्रधानमंत्री मोदी की रैंकिंग बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने बताया की सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान से लेकर कई शिविरों का आयोजन होगा। इस दौरान रक्तदान शिविरों का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, क्योंकि उत्तरप्रदेश में बहुत सी नदियां निकलती हैं और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी और तमाम मंत्रिमंडल इसमें जुटा हुआ है। जिसके नतीजे में एक भी ट्रेजडी उत्तर प्रदेश में नहीं हुई है, नुकसान को लेकर लगातार सर्वे चल रहा है जिसकी भरपाई सरकार करेगी।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण यहां पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय भाजपा नेता के घर पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। वहां पर लक्ष्मी नारायण ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। लक्ष्मी नारायण ने भारत-पाकिस्तान के मैच के ऊपर कहा कि यह मैच एशिया कप को लेकर ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं। जिसे हमने ऑर्गेनाइज नहीं किया है, लेकिन इंडिया मैदान में खड़ा है फिर चाहे कोई भी सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि हम मैदान से नहीं हटेंगे, पाकिस्तान को हटाना है तो बेशक हट जाए। ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्म पूछ कर मारा था हमने एक के बदले 10-10 को मारकर उन्हें कड़ा जवाब दिया है।




