Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 1 फरवरी। फरीदाबाद में व्यापारियों और आम लोगों ने पेश किए गए केंद्रीय बजट को संतुलित बताया है और कहा है कि केंद्र सरकार ने कैंसर शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने की घोषणा की है। वहीं, सरकार ने उन लोगों को राहत दी है जो विदेश यात्रा करते हैं या जिनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं उन्हें लाभ होगा, क्योंकि सरकार ने जहां विदेश यात्रा सस्ती की है। वहीं वह देश में पढ़ाई भी सस्ती होगी।
सोलर के क्षेत्र में भी सरकार ने रियायत देने की घोषणा की है ऐसे में सोलर एनर्जी का कारोबार करने वाले और सोलर लगवाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है और साथ ही इनकम टैक्स चोरी जैसे मामलों में अब सजा नहीं होगी, बल्कि सिर्फ जुर्माना ही देना पड़ेगा।



