
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 1 सितंबर। फरीदाबाद प्रशासन ने क्षेत्र में संभावित भारी वर्षा और जलभराव की चेतावनी के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 2023 में आई बाढ़ जैसी परिस्थितियाँ एक बार फिर दोहराई जा सकती हैं। डीसी ने एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
संवाददाता सम्मेलन में डीसी (उपायुक्त) ने कहा कि आगामी 24 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और बारिश या जलभराव की स्थिति में घर से बाहर निकलने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।
मालूम हो कि 2023 की बाढ़ से सबक लेते हुए, इस बार प्रशासन पहले से तैयारी में जुट गया है। एसडीआरएफ, नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य सहित अन्य सभी विभाग को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Helpline numbers 0129-2227937, 2226262
Date:-01/09/2025
Time:- 04:00 PM
Tajewala
Discharge:- 293840 Cs
Okhla barrage (New Delhi)
HFL:- 202.17
Danger Level:- 200.600 m
Gauge:
U/S 198.60 m
D/S 198.55 m
Discharge: 56455 Cs
Rainfall (at 06:00 AM):- nil
Hindon barrage (Ghaziabad)
Danger Level- 205.08 m
Gauge:
U/S 200.95 m
D/S 199.95 m
Discharge:-5254 Cs
Rainfall (at 06:00AM):-15 mm
Note:- Ever max. Flood uppass at Okhla Barrage 3,72,225 cs
Dated:-15 /07/2023
Gauge
U/S. 200.80m
D/S. 200.75m