
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), फरीदाबाद में जिला शिक्षा विभाग की तरफ से तीन दिवसीय 58वें एसजीएफआई हरियाणा स्कूल स्टेट टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं। जिसके तहत फरीदाबाद जिले में तलवारबाजी, तीरंदाजी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। तीन दिन तक चलने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह सभी तीन तरह की प्रतियोगिता जिले के विभिन्न विभिन्न क्षेत्र में संपन्न करवाई जा रही हैं। जिसके तहत तीरंदाजी की प्रतियोगिता फरीदाबाद के पांच नंबर स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जा रही है जब खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीरंदाजी प्रतियोगिता की देखरेख कर रहे हिसार से आए खेल अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेलों के आयोजन में तीन खेलों का यहां आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तीन आयु वर्ग के लड़के लड़कियां शामिल हैं और यहां सरकारी स्कूल में वह तीरंदाजी प्रतियोगिता पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेलेक्ट होने वाले बच्चे नेशनल लेवल पर भेजे जाएंगे। जिसका आयोजन मणिपुर और झारखंड में होगा। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को कैश अवार्ड भी दिए जाएंगे। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल किशनचंद ने बताया कि उनके स्कूल के ग्राउंड में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और यहां तीरंदाजी में 14, 17 और 19 वर्ष कैटेगरी में 400 खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं और खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंदर खिलाड़ियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
इस तीरंदाजी की प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लड़के लड़कियों समेत तमाम खिलाड़ी बड़े ही जोश के साथ अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। झज्जर से आई तीरंदाजी की खिलाड़ी अनुरंजनी ने बताया कि वह अंडर-19 कैटेगरी में खेल रही है और इससे पहले वह नेशनल लेवल पर भी खेल चुकी है। उसने बताया कि आज उसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है और उसका सपना है कि वह भारत के लिए इंटरनेशनल स्तर पर खेले। वहीं फरीदाबाद के खिलाड़ी मनीष ने बताया कि उसका आज का गेम बहुत अच्छा गया है और वह नेशनल लेवल पर भी खेल चुका है। खिलाड़ियों ने बताया कि यहां उनके लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं।