Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 24 सितंबर। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी का आज निधन हो गया। 70 वर्षीय रेनू गोयल पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।
आज सुबह रेनू गोयल के देहांत की खबर मिलते ही परिवार समेत शहर में शोक की लहर हो गई। आज दोपहर 12 बजे नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद के श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया। इस दुःख की घड़ी में शहर के सभी भाजपा नेता और मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना और विधायक धनेश अदलखा समेत तमाम आलाधिकारी भी मौजूद थे।




