Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Auhtor: Pardeep Narula
गुरुग्राम | 26 फरवरी 2026
होली के पर्व को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात को दुरुस्त रखने के लिए Gurugram Police ने कमर कस ली है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. Rajesh Mohan ने त्योहार के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की।
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे Satyapal Yadav, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व Sanjay सहित सभी यातायात निरीक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख स्थानों पर विशेष नाकाबंदी
होली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मॉल, आवासीय कॉलोनियों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस की टीमें चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
इन पर होगी सख्त कार्रवाई
होली के दौरान इन उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी जाएगी: शराब पीकर वाहन चलाना,ओवरस्पीडिंग और स्टंटबाजी,दोपहिया वाहन पर तीन सवारी,बिना हेलमेट या सीट बेल्ट,बिना नंबर प्लेट/HSRP, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां,गलत दिशा में वाहन चलाना, हुड़दंग और खतरनाक ड्राइविंग
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।
नागरिकों से अपील : यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। त्योहार की खुशी सड़क पर खतरे में न बदले, इसका ध्यान रखें।
इस होली, रंगों के साथ जिम्मेदारी भी लगाएं… क्योंकि सुरक्षित सफर ही असली उत्सव है।




