Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 अक्टूबर। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 मधुबन करनाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक मधुबन करनाल में आयोजित कि गई थी। विक्की ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2023 में भी बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था।
इस उपलब्धि पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद ने विजेता पुलिस कर्मी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी पुलिस विभाग के साथ-साथ हरियाणा राज्य का भी गौरव हैं। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में भाग लेने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।



