Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 21 जनवरी। हिसार के पूर्व सांसद ब्रिजेन्द्र सिंह की सद्भावना यात्रा मंगलवार को फरीदाबाद पहुंचीं। इस दौरान ब्रिजेन्द्र सिंह शहर में पैदल यात्रा करते हुए नेहरू ग्राउंड की लोहामंडी में पहुंचे । जहां पर लोहामंडी के व्यापारियों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। व्यापारियों ने उन्हें यहां से मंडी शिफ्ट करने की समस्या के बारे में भी बताया।
बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि लोग शुरू से ही भाजपा से परेशान हैं और बीते चुनाव के नतीजों के बाद से और गुस्सा बढ़ा है, क्योंकि वोट चोरी हुई है।
उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा से जन साधारण और कांग्रेसियों में नया उत्साह आया है और भाजपा से लड़ने की कवायद शुरू हुई है।
फरीदाबाद की करीब साठ साल पुरानी लोहामंडी को शिफ्ट किए जाने के सवाल पर बोले कि लोगों ने इस समस्या को उनके सामने रखा हैं और सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए कि ऐसे ही इतनी पुरानी लोहामंडी को प्रशासनिक छड़ी हिलाकर खाली नहीं करवा सकते ।
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप के निवास पर ईडी की रेड के सवाल पर जवाब दिया कि ईडी की रेड केवल विपक्ष के नेताओं पर ही पड़ती है और खासतौर पर कांग्रेस के नेताओं पर। उन्हें यकीन है की जैसे जैसे जांच में सच सामने आएगा वैसे वैसे ये कैसे भी औंधे मुंह गिरेगा।
उन्होंने कहा कि अब तक 41 हल्के पर सद्भावना यात्रा पहुंच चुकी है और 49 हल्के और बाकी हैं।



