
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 21 मार्च। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अब तक का सबसे बेहतरीन बजट पेश किया है। भाजपा जिला कार्यालय में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विपुल गोयल ने कहा कि इस बजट में हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है और सभी के फायदे के लिए इसको लागू किया है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र, महिलाओं के लिए, गरीबों के लिए उद्योग के लिए, सोलर एनर्जी के लिए, ये बजट फरीदाबाद के साथ-साथ हरियाणा की तरक्की में सहयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में जिले में एक भी सड़क में गड्ढे नहीं होंगे। विपक्ष के ऊपर हमला बोलते हुए विपुल गोयल ने कहा कि उनकी करनी और कथनी में हमेशा अंतर रहा था। कांग्रेस की सरकार रही तो उन्होंने क्या किया था। सरकारी टूरिस्ट की जगहों को पीपीपी मोड पर देने पर विपुल गोयल बोले की आज समय की जरूरत के हिसाब से किया जा रहा है, इससे सभी को फायदा होगा। कांग्रेस राज में पुलिस भर्ती घोटाले पर बोले कि 16 साल हो जाए या 32 लेकिन हम उसके खिलाफ ऊपर कोर्ट में जाएंगे और सभी को न्याय दिलाएंगे जिनका हक मारा है उनको न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को गति मिलेगी। फरीदाबाद से गुरुग्राम रैपिड रेल चलेगी, पलवल तक मेट्रो जल्दी चलेगी, ट्रॉमा सेंटर के लिए ईएसआई अस्पताल में 500 करोड़ दिए हैं वह जल्दी ही बनेगा।