Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 31 जनवरी। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज विश्वप्रसिद्ध 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। वहीं, इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर तथा युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिबन काटने की औपचारिकता के बाद उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हरियाणा की विरासत को दर्शाने वाले अपना घर पहुंचकर उसे देखा जहां उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद उपराष्ट्रपति को विदेशी पवेलियन में ले जाया गया जहां उन्होंने पार्टनर कंट्री इजिप्ट की स्टाल पर प्रदर्शित क्राफ्ट को देखा और उसकी सराहना की। इस तरह उन्होंने कई स्टालों पर जाकर देसी और विदेशी क्राफ्ट देखा और फिर वह मेले की मुख्य चौपाल पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें शंख, भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने उन्हें महाभारत से संबंधित चित्र भेंट किया।
इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखें वहीं, दौरान पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर जब मेले की पार्टनर कंट्री इजिप्ट के स्टाल संचालक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारत के वाइस प्रेसिडेंट उनके स्टाल पर आए थे और उन्होंने उनके क्राफ्ट को देखा और उसकी तारीफ की। जिसकी उन्हें बेहद खुशी है साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और इजिप्ट मित्र भी हैं।



