Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 2 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले लाखों मेला दर्शकों की सेहत का ध्यान रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां डिस्पेंसरी का निर्माण किया गया है। वहीं, मेले के तमाम 8 एंट्री प्वाइंट पर एंबुलेंस तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या किसी भी मेला दर्शक की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। जिला सिविल सर्जन जयंत आहूजा के अनुसार मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उनकी विशेष टीम दिन रात जहां तैनात रहेगी और किसी को भी अगर इलाज की जरूरत पड़ती है तो वह 112 नंबर पर डायल करके उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।
सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के तमाम एंट्री प्वाइंट्स पर लगभग 8 एंबुलेंस तैनात की गई है और हमारी स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम डॉक्टर और नर्सों समेत यहां मौजूद है और यदि मेले के दौरान कोई भी अगर गंभीर रूप से बीमार हो जाता है या कोई आपदा होती है तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि मेले में हमारी आठ एंबुलेंस तैनात की गई है और वीवीआईपी के लिए भी एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। साथ ही हेलीपैड पर भी एंबुलेंस खड़ी की गई है l साथ ही उन्होंने बताया कि मेला परिसर में एक डिस्पेंसरी भी बनाई गई है, जहां स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। जिसमें इलाज के लिए पांच रूम उपलब्ध करवाए गए हैं और वीवीआईपी के लिए एक रूम रखा गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि इसके अलावा जिले का सिविल अस्पताल भी अलर्ट मोड पर रखा गया है और मेला परिसर में किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है तो वह 112 नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा संपर्क कर सकता है।



