Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 सितंबर। गुरुग्राम में आज एक सिटी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
हादसा खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस (जीएमसीबीएल) ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई है। उसे मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। खेड़की दौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति की पहचान गंगाचरण शुक्ला के रूप में हुई है, वह संजय कॉलोनी में रहता था। मानेसर किसी काम से जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। रुट नंबर 134 की एक बस इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से आईएमटी मानेसर के धाना मोड़ तक जा रही थी। खेड़की दौला टोल प्लाजा क्रॉस करते ही एक बाइक सवार लेफ्ट साइड से बस और डिवाइडर के बीच से निकलने लग गया। इसी दौरान बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
बस उसके ऊपर से निकल गई और बाइक आगे की साइड फंस गई। ड्राइवर ने बस रोकी और सवारियों ने घायल को संभाला। एक वाहन की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। जो उसको देर शाम तक होश नहीं आया है। घायल व्यक्ति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और वह ड्यूटी पर जा रहा था।



