Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 जनवरी। गुरुग्राम के सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव दमदमा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित लोगों व बच्चों को नशे से दूर रहने, आत्मरक्षा के महत्व तथा डायल 112 और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया।
साथ ही नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति के लिए सेक्टर 31 स्थित पॉली क्लीनिक में तैनात चिकित्सक से निःशुल्क दवाई एवं परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को मानस पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1933 पर नशा मुक्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने और सहायता प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया।



