
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 जून। साइबर सिटी गुरुग्राम में सेक्टर 4 के कम्युनिटी सेंटर में कलिंगा भारती फाउंडेशन ने अपना 7वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया। जिसका थीम रज कला महोत्सव था। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे और इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम में कई महान विभूतियां भी पहुंची। वहीं, कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को भी निमंत्रण दिया गया था। वहीं भाजपा के स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा को भी बुलाया गया था, लेकिन किसी कारणवश वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
मंच पर कलाकारों ने अपनी कलाकारी से कार्यक्रम में आए दर्शकों का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा जहां मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कलाकारों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। उड़िया भाषा लोकगीत और डांस ने लोगों के उत्साह को ओर ज्यादा बढ़ा दिया। उड़ीसा की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने के लिए दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उड़िया भाषा में विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिन्हें सभी दर्शकों ने बहुत सराहा। हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और इसका आनंद लिया। यह हमारे समुदाय का सातवां वार्षिक समारोह था और इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कलिंगा भारतीय फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने कहा कि यह कार्यकम विकसित भारत 2047 को समर्पित है। कार्यकम में डॉक्टर मोहित गुप्ता और पीके महापात्रारा ने अपने विचार मंच पर साझा किए। दर्शकों ने बड़े ध्यान से उनके विचारों को सुना। कार्यकम में डांस और म्यूजिक, उड़ीसा, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड की झलक देखने को मिली। यह सांस्कृतिक कार्यकम रज महोत्सव विकसित भारत 2047 को समर्पित है। इस मौके पर अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।