
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 अगस्त। गुरुग्राम जिले में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से आज व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। लंच ब्रेक में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले भी वे सरकार से कई बार मिल चुके हैं। टेबल पर बातचीत भी हुई, लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं की गईं।
प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की पक्की भर्ती और सीवर मैन कर्मचारियों की भर्ती शामिल हैं। इन मांगों को लेकर पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन हो चुका है।
यह प्रदर्शन पूरे हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले किया जा रहा है। सफाईकर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ ने 21 अगस्त को भी प्रदर्शन की घोषणा की है। कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं।