Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के नाम को लेकर आज अहीर समाज ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
अहीर समाज ने आज फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ करने की मांग पर महापंचायत की। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (नेशनल हाईवे 48) पर खेड़की दौला टोल टैक्स के पास जाम लगा दिया।
अहीर समाज का कहना है कि ‘120 बहादुर’ नाम उनकी वीरता और इतिहास को सही ढंग से नहीं दर्शाता है। फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों के शौर्य की कहानी पर आधारित है, इसलिए फिल्म का नाम ‘120 वीर अहीर’ होना चाहिए।
अहीर समाज के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो समाज कड़ा रुख अपनाएगा। इसे लेकर खेड़की दौला टोल टैक्स प्लाजा के पास 200 गांवों की एक महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में अहीर समाज के लोग शामिल हुए।
महापंचायत में शामिल अहीर समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म का मौजूदा शीर्षक उनकी जातीय पहचान को नहीं दर्शाता। फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है और इसमें अहीर समाज के वीरों की शौर्य गाथा दिखाई गई है। शीर्षक में ‘अहीर’ शब्द जोड़ना उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाएगा।
महापंचायत में सर्वसम्मति से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद अहीर समाज के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। समाज के लोगों ने ‘120 वीर अहीर’ के नारे लगाए।
जाम के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
फिल्म ‘120 बहादुर’ का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है। इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेजर शैतान सिंह भाटी को 1963 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का रोल कर रहे फिल्म के टीजर में 1962 की रेजांग-ला की लड़ाई दिखाई गई है। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में हुई है। फिल्म को करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शूट किया गया है, जहां तापमान कई बार -5 से लेकर -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता था। टीजर में एक लाइन गूंजती है- ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’।




