Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 सितंबर। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने रविवार को लेन-ड्राइविंग सुनिश्चित कराने के लिए गलत लेन में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन की सहायता से मॉनिटरिंग की गई और लेन-ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले 453 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 3 लाख 40 हजार 500 रुपये है।




