ताऊ देवीलाल ने बुढापा पैंशन देकर किया बुजुर्गों का सम्मानः सुरेंद्र ठाकरान
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 सितंबर। जननायक जनता पार्टी गुरुग्राम ने आज सेक्टर 38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जगत ताऊ और पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने की।
कार्यक्रम से पहले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पटौदी के मानेसर, सेक्टर 23, सोहना और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ताऊ देवीलाल की प्रतिमाओं को साफ किया और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एकत्रित हुए और दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ताऊ देवीलाल अमर रहे के जोरदार नारों के साथ पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपने संपूर्ण जीवन को किसान, कमेरे, व्यापारी और कर्मचारियों के लिए समर्पित कर रखा था। ताऊ देवीलाल की जब भी किसान और कमेरे को जरूरत पड़ी तो उन्होंने राजनीति को एक तरफ करके हमेशा किसानों और कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ी। पूरे भारत में सबसे पहले हरियाणा के बुजुर्गों को पैंशन रूपी सम्मान दिया गया। इसलिए आज भी ताऊ देवीलाल हर हरियाणावासी के दिलों में बसते हैं। ऐसी महान आत्मा मरकर भी अमर हो जाती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगाराम, कृष्ण गाडौली, राहूल यादव फाजिलपुरिया, विनेश गुजर, दलबीर धनखड़, नरेश दहिया, रतन शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष संतोष धारीवाल, दिलबाग महलावत, प्रदीप धनवापुर, दीपक डागर, एडवोकेट मेघराज यादव, संदीप कूंडू, मुकेश लक्कड़, सतबीर लाकड़ा, बल्ले चैयरमैन, रामनिवास फौजी, सन्नी कटारिया, नागेंद्र डागर, प्रहलाद बसई, बलबीर दहिया, रविंद्र कटारिया, प्रदीप ठाकरान और गुलाब पंघाल भी मौजूद थे।




