Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 सितंबर। सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजपा गुरुग्राम एवं रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। इसमें मुख्य रूप से तीन इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, चार व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण वितरित किए गए।
जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने इस अवसर पर सभी दिव्यांग बंधुओं का अभिवादन किया और उनके हौंसले की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुझे निजी जीवन में जब कभी भी कठिनाइयां आती हैं तब कठिनाइयों का सामना करने के लिए दिव्यांगजनों से मिली प्रेरणा बहुत काम आती हैं। इनकी सेवा करना मेरे जीवन का परम सौभाग्य है, जनसेवा के कार्यों में रेडक्रॉस का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं जोकि सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जनसेवा के कार्यों में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर रेडक्रॉस हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी महेश जोशी ने रेडक्रॉस के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं देश सेवा में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। महेश जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस सिर्फ सेवा के संकल्प से जनसेवा का काम करता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख हरीश ने टी.बी. के मरीजों को प्रोटीन किट एवं दिव्यांगजनों को पेंशनकार्ड वितरण करने के उपरांत कहा कि देश के हर नागरिक को दिव्यांगजनों की मदद करने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कर्नल पीके भल्ला, डॉ. एके शर, जगदीश, रामसज्जन, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता अजित बेनीवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, सोशल मीडिया जिला प्रमुख हिना शुक्ला और जिला मीडिया सह प्रमुख राजन चौहान भी उपस्थित थे।




