Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 29 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस ने बॉक्सर मैरी कॉम की कोठी में चोरी करने वाले तीन चोरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फरीदाबाद में रह रहीं छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम के घर चार दिन पहले चोरी हुई थी। जिस समय यह वारदात हुई मैरी कॉम और उनके परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने मैरी कॉम को दी थी, जिसके बाद मैरी कॉम ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जो 24 सितंबर रात करीब तीन बजे की है, जिसमें 6 लोग समान चोरी करके भागते नजर आ रहे हैं।
दरअसल मैरी कॉम फरीदाबाद के सेक्टर 46 में रहती हैं और पिछले कुछ दिनों से वह अपने परिवार समेत मेघालय गई हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले 3 साल से मैरी कॉम यहां रह रही है, लेकिन काफी दिनों से उन्हें यहां नहीं देखा गया। मैरी कॉम द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची जहां घर का ताला टूटा हुआ था। सीसीटवी में एक चोर के हाथ में टीवी भी नजर आ रहा है। क्योंकि मैरी कॉम घर पर नहीं हैं, लिहाजा यह पता नहीं चल सका है कि घर से क्या क्या समान चोरी हुआ है।




