Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (मोहित कुमार), 1 अक्टूबर। गुरुग्राम के एक कांग्रेस ने आज नोडल अधिकारी आरएस बाठ को सुपरीबाज कह दिया। इसके बाद पुलिस बाठ के कहने पर कांग्रेस नेता को कॉलर से पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद बाठ के बुलडोजरों ने कांग्रेस नेता की करोड़ों की प्रॉपर्टी को गिराना शुरू कर दिया। बाद में कांग्रेस नेता ने बाठ से माफी मांग ली। उन्होंने साथ ही कहा कि निगम के नोटिस के खिलाफ आए अदालत में आज सुनवाई थी। इसका मौका भी नहीं दिया गया। वे इस मामले में आगे जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे।
मालूम हो कि राजेश यादव की इमारत पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 29 सितंबर की देर शाम 6 बजे के बाद नोटिस चिपकाए गए थे। जिसका उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा विरोध जताया था। राजेश ने उस वीडियो में कहा था कि वे गरीबों की आवाज उठाते हैं और यह उनकी सजा है कि वे भाजपा के खिलाफ बोलते हैं।
नोडल अधिकारी आरएस बाठ की टीम ने आज सुबह-सुबह की सेक्टर-68 में कांग्रेस नेता राजेश यादव और उनके भाई की करोड़ों रुपये कीमत की इमारत पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान राजेश यादव ने इस कार्रवाई को कैबिनेट मंत्री के इशारे पर राजनीतिक दुर्भावना से करने का आरोप लगाया।
राजेश यादव ने डीटीपी आरएस बाठ के साथ बहस की और उसे सुपारीबाज अधिकारी तक कह दिया। जिससे बाठ गुस्सा गए और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से राजेश यादव को पकड़ने को कहा। जिस पर पुलिस अधिकारी राजेश यादव का कॉलर पकड़ कर उन्हें कार तक लेकर गए और फिर उन्हें थाने ले जाया गया।
वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई गई थी और इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था।
राजेश यादव ने आरएस बाठ पर तीखे हमले बोले और उन्हें भाजपा नेताओं का सुपारीबाज अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री के इशारे पर हो रही है। भाजपा वाले बिल्डरों की अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर नहीं चलाते, लेकिन विपक्ष को निशाना बनाते हैं।
उधर, थाने में कांग्रेस नेता राजेश यादव ने आरएस बाठ को सुपारीबाज कहने पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनवाई का मौका नहीं दिया गया। इसलिए गुस्से में उनसे ऐसे शब्द निकल गए।



