Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 अक्टूबर। भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में आज नए भवन में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल दिल्ली के सहयोग से हृदय रोग का सस्ता इलाज उपलब्ध होगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप ने कहा कि आरोग्य केंद्र में सेवा के साथ संस्कार भी कार्य कर रहा है। यहां किसी के इलाज में कोई भेदभाव नहीं होता। आज नर सेवा नारायण सेवा का वाक्य इस केंद्र में खरा उतर रहा है।
आरोग्य केंद्र के ट्रस्टी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि केंद्र में डायलिसिस, कैंसर रोग से लेकर सारे रोगों का इलाज बहुत ही सस्ते दरों में उपलब्ध है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद मित्तल ने कहा कि आज हृदय रोग का इलाज बहुत महंगा है जिसको देखते हुए प्रयास किया गया है कि सस्ते दामों में उपलब्ध हो जिससे जरूरतमंद अपना इलाज करा सके।
कार्यक्रम में अनिल बंसल, ऋषि अग्रवाल, प्रदीप जैन, आरके गर्ग, डॉक्टर केके खुराना, संदीप गुप्ता, विजय अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता, मुकेश सिंघल, महानगर संघचालक जगदीश ग्रोवर, डॉक्टर अशोक दिवाकर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुंदर लाल, जिला स्वास्थ्य सलाहकार समिति की सदस्य रेखा तिवारी, सुनीता मित्तल, प्रीति लाहौरिया, सपना अग्रवाल, कमल अग्रवाल, नीतू यादव, राकेश बत्रा, नीरजा बत्रा, ट्रस्टी महेंद्र अग्रवाल, आकाश सिंगला, विवेक सिंगला, चेतन चौधरी, धीरज मिश्रा समेत डॉक्टर एवं सहयोगी उपस्थित रहे।



