75 विद्यार्थियों ने किया राजकीय कन्या महाविद्यालय का भ्रमण
स्वच्छता अभियान से दिया स्वच्छ भारत का संदेश
कैरियर काउंसलिंग सत्र ने छात्रों को दी नई दिशा
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत् विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज के कार्यक्रम में 75 छात्र-छात्राओं ने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय का भ्रमण किया। इसके साथ ही संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित कैरियर काउंसलिंग सत्र में उद्योग जगत के विशेषज्ञों और पेशेवर काउंसलरों ने भाग लिया तथा प्रतिभागियों को विभिन्न करियर विकल्पों और उनके उज्ज्वल भविष्य से संबंधित अहम जानकारियां साझा की। इस सत्र में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बाद रोजगार के अवसर, उद्यमिता और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस सत्र ने छात्रों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट करने और उन तक पहुंचने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान की।



