Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 अक्टूबर। शहर की सफाई व्यवस्था का दम भरने वाले नगर निगम के खुद के कार्यालय में स्थित शौचालय की हालत आप देख रहे हैं। किस प्रकार यहां पर गंदगी का आलम है। इसे देख कर आप अदांजा लगा सकते हैं कि शहर का हाल कहां इन्हें दिखाई देता होगा। बदबू का यह हाल है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा रख कर गुजरना पड़ता है। गंदे पानी से उठती बदबू और उस पर मंडराते मच्छर भी आप इस वीडियो में साफतौर पर देख सकते हैं। तो अब सवाल यह कि इसके लिए जिम्मेदारी किसी बनती है।



