Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 नवंबर। गुरुग्राम के पूर्व सैनिकों द्वारा ऐतिहासिक रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों को स्मरण करते हुए रेजांगला शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन शहीद फाउंडेशन द्वारा किया गया। जिसके मुख्य आयोजक फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल महावीर तथा डॉक्टर मेजर टी.सी. राव रहे।
पालम विहार स्थित स्मारक में देशभर से आए पूर्व सैनिकों ने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। सभी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांगला की लड़ाई में अदम्य साहस व देशभक्ति का प्रदर्शन करने वाले शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पण, सैन्य परंपरा और शहीदों की गौरवगाथा का स्मरण किया गया। शहीद फाउंडेशन ने ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को जागृत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में लेफ्टिनेंट जनरल सतबीर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल रविंदर यादव, आईजी सीआरपीएफ आर.के. यादव, ग्रुप कैप्टन जगमाल, एयर वेटरन शिश राम, राष्ट्रीय महासचिव फेडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएसन महेंद्र सिंह यादव, फ्लाइंग ऑफिसर ए.के. दास भी शामिल थे।
कार्यक्रम में एके दास सेवानिवृत्त सैनिक, डाक्टर टीसी राव, महाबीर, डी विशाल, लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त सैनिक बीसी सर, लेफ्टिनेंट जनरल सत्य वीर यादव, सेवानिवृत्त सूबेदार सुभाष चन्द्र, हवलदार जगत राम, हवलदार राजबीर, नायक राम अवतार, फौजी जय किशन, रामबीर, महाबीर, हवलदार लमेजर राम कुमार, राजेश पटेल और सामाजिक कार्यकर्ता गौरव मणि त्रिपाठी भी शामिल थे।




