file photo source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 दिसंबर। गुरुग्राम में 3 से 5 दिसंबर तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। यह शटडाउन चंदू बुढेरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटेनेंस कार्य और सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन पर 1,600 mm पानी की पाइपलाइन को जोड़ने के लिए किया जा रहा है।
शटडाउन का समय:
– 3 दिसंबर सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर सुबह 11 बजे तक
विभाग ने लोगों से अपील है कि वे पानी का सही इस्तेमाल करें और आवश्यक कार्यों के लिए ही पानी का उपयोग करें।




