Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (मोहित कुमार), 13 सितंबर। श्री राधा प्ले स्कूल भंगरोला (सेक्टर-91) में आज महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की चेयरमैन सुनीता ने की और मुख्य वक्ता के रूप में एड्युटेनमेंट कुटुंब की मुखिया संगीता दास और महिला थाना मानेसर की सहायक उपनिरीक्षक ज्योति उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें शामिल रहे…
- 112 इंडिया ऐप का उपयोग और त्वरित सहायता
- ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी
- पॉश कानून और पॉक्सो एक्ट की जागरूकता
- कैटकॉलिंग, वॉययोरिज्म, स्टॉकिंग और ईव टीजिंग जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव
- घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वॉयलेंस) के खिलाफ कानूनी सुरक्षा
- सेल्फ- डिफेंस (आत्मरक्षा) के व्यावहारिक टिप्स
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को न केवल सुरक्षित रहने के उपाय सिखाना था, बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देना भी रहा।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।






