Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल रात अचानक गुरुग्राम के एक कैफे में पहुंचे। अपने बीच राहुल गांधी को देखकर पूरा स्टॉफ और वहां मौजूद सब ग्राहक हैरान हो गए। उसके बाद उसने मिलने के लिए सबके बीच होड़ लग गई। लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी वहां पर लगभग एक घंटा रहे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बिहार से लौटते हुए एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे गुरुग्राम की तरफ रुख किया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी हिंट दिया।
राहुल का ये कार्यक्रम इतना कॉन्फिडेंशियल था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं थी। सेक्टर-28 में ग्लेरिया मार्केट के सामने स्थित पीजियो कैफे में पहुंचने के बाद राहुल ने हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कुछ हिंट दिए, इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में दी जाएगी। ये जानकारी पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने दी है, उनका कहना है कि बीती रात राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम ने उनको कॉल किया और उनसे कहा गया कि आपसे राहुल गांधी मिलना चाहते हैं। जिसके बाद खटाना राहुल से मिलने गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में पहुंच गए।
इस दौरान उन्होंने पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना और अन्य लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा कि ‘हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष की कमान अब एक युवा नेता को दी जाएगी।’ मनीष खटाना ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद हरियाणा में विकास ठप हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में जो विकास की रफ्तार थी, वह अब पूरी तरह रुक गई है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘शिक्षा और रोजगार के मामलों में युवा लगातार अनदेखे किए जा रहे हैं।’
राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। राहुल के अनुसार, ‘भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है।’
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जब भी वोट चोरी को लेकर घिरती है, तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उछालती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जनता को गुमराह करने की राजनीति है।
राहुल गांधी कैफे में लगभग एक घंटे तक रहे। इस दौरान कैफे में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और लोगों ने उनसे बातचीत भी की। राहुल गांधी ने लोगों से खूब अच्छे से मिले और कैफे के स्टाफ से बातचीत भी की। उन्होंने यहां पर गुरुग्राम की समस्याओं पर भी बातचीत की। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए।




