BIlkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 फरवरी। भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिष्ठित ’इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ का शुभारंभ आज गुरुग्राम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट की मेजबानी एसबीआई दिल्ली सर्किल द्वारा की जा रही है, जिसका आयोजन सर्किल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में किया गया है।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो खेल भावना, आपसी एकता और उत्कृष्टता के मूल्यों का प्रतीक है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देबाशीष मिश्रा मुख्य महाप्रबंधक एसबीआई दिल्ली सर्किल; नीलेश द्विवेदी महाप्रबंधक नेटवर्क-1; तपन शर्मा उप महाप्रबंधक एओ एनसीआर हरियाणा और मनोज कुमार सिंह उप महाप्रबंधक एवं सीडीओ नई दिल्ली सर्किल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न सर्किलों की टीमें और बड़ी संख्या में कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को और भी गरिमामय बनाते हुए सीमा सुरक्षा बल के बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी।
टूर्नामेंट के पहले दिन खेल का जोश चरम पर रहा। पहले ही दिन कुल 9 मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच बेंगलूरु और मुंबई के बीच खेला गया, जिसने पूरे टूर्नामेंट के लिए रोमांचक माहौल तैयार कर दिया।
मैचों का संक्षिप्त विवरण


मैच 1ः बेंगलुरु बनाम मुंबई
मुंबई ने 15 ओवर में 143/6 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 14 ओवर में 144/4 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः चेतन विलियम्स (बेंगलुरु) – 42 गेंदों में 79 रन (8 चौके, 5 छक्के) और गेंदबाज़ी में 1 विकेट।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजः प्रगनेश कांपिल्लेवार (मुंबई) – 39 गेंदों में 89 रन।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजः पवन देशपांडे (बेंगलुरु) – 3 ओवर, 16 रन, 3 विकेट।
मैच 2ः नई दिल्ली बनाम कोलकाता
नई दिल्ली ने 20 ओवर में 260/4 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की टीम 103/8 रन ही बना सकी। नई दिल्ली ने 157 रन से जीत हासिल की।
प्लेयर ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजः हिमांशु सोनी – 61 गेंदों में शानदार 179 रन (8 चौके, 19 छक्के)।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजः विनय कुमार (नई दिल्ली) – 4 ओवर, 11 रन, 5 विकेट।
मैच 3ः अमरावती बनाम चंडीगढ़
अमरावती ने 15 ओवर में 127/7 रन बनाए। चंडीगढ़ ने 10.1 ओवर में 128/1 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः अर्जित सिंह – 27 गेंदों में 67 रन।
मैच 4ः हैदराबाद बनाम गुवाहाटी
हैदराबाद ने 20 ओवर में 222/3 रन बनाए। गुवाहाटी 158/6 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने 64 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः आकाश भंडारी (हैदराबाद) – 68 गेंदों में 149 रन।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजः डैनी डेरेक प्रिंस – 3 ओवर, 21 रन, 2 विकेट।
मैच 5ः तिरुवनंतपुरम बनाम भोपाल
तिरुवनंतपुरम ने 143/3 रन बनाए। भोपाल 134/8 रन ही बना सका। तिरुवनंतपुरम ने 9 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः राकेश (तिरुवनंतपुरम) – ऑलराउंड प्रदर्शन।
मैच 6ः लखनऊ बनाम भोपाल
भोपाल ने 197/5 रन बनाए। लखनऊ 143/8 रन ही बना सका। भोपाल ने 54 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः आदित्य श्रीवास्तव (भोपाल) – 93 रन।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजः विजय मंघरानी – 3 विकेट।
मैच 7ः गांधीनगर बनाम महाराष्ट्र
महाराष्ट्र ने 122/9 रन बनाए। गांधीनगर ने 11.3 ओवर में 123/1 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः देवांश (गांधीनगर) – 4 विकेट।
मैच 8ः भुवनेश्वर बनाम चेन्नई
भुवनेश्वर ने 156/9 रन बनाए। चेन्नई 139 रन पर ऑलआउट हो गई। भुवनेश्वर ने 17 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैचः सनतन जे. जगमोहन (भुवनेश्वर) – शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन।
मैच 9ः पटना बनाम जयपुर
जयपुर ने 113/8 रन बनाए। पटना ने 14.2 ओवर में 117/7 रन बनाकर 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैचः रोहित तंवर (जयपुर)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं गेंदबाजः मोहम्मद असलम (जयपुर)



