Bilkul Sateek News
नुह, 4 फरवरी। नूंह जिले के तावडू में नशे के खिलाफ सीआईए टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है । टीम ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ टुंडल पुत्र आमीन निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है ।
पुलिस के अनुसार तीन फरवरी शाम करीब साढ़े सात बजे सीआईए तावडू टीम साल्हाका-तावडू रोड पर मौजूद थी, उसी समय सूचना दी कि इरशाद टुंडल निर्माणाधीन सीमेंट की चारदीवारी के पास हेरोइन बेचने के इरादे से खड़ा है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया । नियम अनुसार आरोपी की तलाशी ली गई । इस दौरान उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन के अंदर हेरोइन बरामद हुई । जो कुल 20 ग्राम निकली । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन 1 फरवरी को सोनू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शिकारपुर से खरीदी थी । तावड़ू सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



