Bilkul Sateek News
उज्जैन, 21 ननवंबर। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने आज श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत नौटियाल का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नौटियाल ने उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की व्यवस्था और भव्यता की सराहना की तथा सभी देशवासियों के लिए मंगलकामना व्यक्त की।



