
चंडीगढ: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन आज हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। बड़ी संख्या में किसान और खेत मजदूर दोपहर 2 बजे पंचकूला से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि सरकार नया कृषि ड्राफ्ट लेकर आ रही है, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे। साथ ही, संगठन की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागत के डेढ़ गुना दाम पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह पुराने कृषि कानूनों को नए तरीके से लागू करना चाहती है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार ने 15 दिनों के भीतर ड्राफ्ट पर सुझाव मांगे हैं, लेकिन सत्यवान का कहना है कि इतने कम समय में उचित सुझाव देना संभव नहीं है।