Bilkul Sateek News
रेवाड़ी, 11 अक्टूबर। “स्वच्छ भारत मिशन” एवं “स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी द्वारा संचालित सघन सफाई अभियान श्रृंखला के अंतर्गत् आज 12वां विशेष सघन सफाई अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
यह अभियान मुख्यमंत्री नायब सैनी के “स्वच्छ एवं स्वस्थ हरियाणा” के विजन, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के मार्गदर्शन और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के “आई लव रेवाड़ी” अभियान की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभियान का संचालन
अभियान का आयोजन आज सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक किया गया।
इस विशेष अभियान में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव प्रधान चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अजीत यादव बाल रोग विशेषज्ञ सावित्री हॉस्पिटल्स डॉ. सुभाष यादव आरएमओ, डॉ. इंद्रजीत यादव उप चिकित्सा अधीक्षक, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनीता सैनी, राजबाला यादव, नर्सिंग ऑफिसर संजना, भूपेंद्र सिक्योरिटी गार्ड रतन, सुरेंद्र माली पवन कुमार, मान सिंह, अरुण कुमार सेनिटेशन स्टाफ नरेश, नवीन, अजय, प्रकाश, लक्ष्मण, राजेश, देशराज, मंगल, शांति, अजयख् वार्ड अटेंडेंट दुर्गा, संजीव, दिनेश खींची इलेक्ट्रिशियन हेल्पर दीपक, विनय लिफ्टमैन यशदेव रोहताश गैसमेनीफोल्ड स्टाफ भी शामिल हुए।
अभियान के विशेष पहलू
आईएमए के डॉ अजीत यादव बाल रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से सफाई अभियान में अपने सहयोग के लिए उपस्थित रहे।
इस अभियान के अंतर्गत् अस्पताल के महत्वपूर्ण क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। इनमें हॉस्पिटल मैंन गेट, ओल्ड ब्लॉक हॉस्पिटल, पार्किंग एरिया, पार्किंग शेड, गायनी वार्ड एरिया शामिल थे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगी-अनुकूल वातावरण प्रदान करना था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को एक स्वच्छ एवं सकारात्मक माहौल में स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
नियमित अभियान की पहल
यह निर्णय लिया गया कि सफाई का यह क्रम लगातार जारी रहेगा लेकिन शरद ऋतु शुरू होने के कारण अगले शनिवार से सफाई अभियान प्रत्येक शनिवार को सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक विशेष सघन सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा।
इस सतत प्रयास से न केवल अस्पताल की स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि यह एक जन-भागीदारी आधारित आंदोलन का स्वरूप भी लेगा। इस अभियान को सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक सहयोग, उत्साह और अनुशासन के साथ मिलकर सफल बनाया।
अभियान की पृष्ठभूमि
जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में यह अभियान उपायुक्त के दिशानिर्देश एवं प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव की व्यक्तिगत पहल पर 25 जुलाई से प्रारंभ किया गया था। सफाई के प्रति उनकी विशेष रुचि एवं अस्पताल परिसर को एक स्वच्छ, हरित और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य संस्थान बनाने के संकल्प से यह श्रृंखला लगातार जारी है।
मुख्य उद्देश्य
अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना।
मरीजों एवं परिजनों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं के साथ सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना।
स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ हरियाणा अभियान में सक्रिय योगदान देना।
विशेष योगदान
अभियान के दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने स्वयं कर्मचारियों के साथ मिलकर लगभग तीन घंटे तक सफाई कार्य किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने आमजन से अपील की कि “हम सभी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लें,
पॉलीथीन का प्रयोग बंद करें, तथा जूट या कपड़े के थैले अपनाकर प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।”
धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “यह पहल न केवल स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अस्पताल प्रशासन की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश के अन्य अस्पतालों और संस्थानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।”
निष्कर्ष
ग्यारहवां विशेष सघन सफाई अभियान यह प्रमाणित करता है कि जब प्रशासन, कर्मचारी एवं नागरिक मिलकर कार्य करते हैं, तो कोई भी मिशन जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। यह अभियान निश्चित रूप से आने वाले समय में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर रेवाड़ी की दिशा में एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।



