Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 13 मार्च। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 14 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत माननीय न्यायाधीश, Punjab and Haryana High Court तथा Haryana State Legal Services Authority के कार्यकारी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरपर्सन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम श्रीमती वाणी गोपाल शर्मा के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

21 जजों की बेंचों में होगी लंबित मामलों की सुनवाई
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण राकेश कादियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए इस बार कुल 21 जजों की बेंचों का गठन किया गया है।
इनमें से 12 बेंच ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे के लिए निर्धारित की गई हैं। 3 बेंच चेक बाउंस मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके अलावा अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए भी अलग-अलग बेंचों द्वारा सुनवाई की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा एक ही दिन में किया जा सके।
सोहना और पटौदी में भी लगेगी लोक अदालत
उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय परिसर के अलावा उपमंडल Sohna और Pataudi में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
सोहना में एक बेंच, पटौदी में एक बेंच गठित की गई है, ताकि वहां के लोगों को अपने क्षेत्र में ही मामलों के समाधान की सुविधा मिल सके।
ट्रैफिक चालान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
ट्रैफिक चालान के भुगतान और जानकारी को आसान बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से दो हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।
एक हेल्प डेस्क कोर्ट गेट नंबर-2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में , दूसरी कोर्ट परिसर के अंदर लगाई गई है, जहां नागरिक अपने ट्रैफिक चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और मौके पर ही उनका निपटारा करवा सकते हैं।
लोगों से अधिक भागीदारी की अपील
सीजेएम एवं सचिव राकेश कादियान ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा आपसी सहमति से, कम समय और कम खर्च में संभव हो पाता है। लोक अदालत से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, Gurugram के कार्यालय में 0124-2221501 पर संपर्क किया जा सकता है।




