क्राइम ब्रांच पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम ने जारा रोशा सोसायटी, सेक्टर-112, गुरुग्राम में दबिश दी, जहां से आरोपी को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन उर्फ पव्वा (उम्र 30 वर्ष), निवासी खांडसा रोड, शक्ति पार्क, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार पलवल से 30 हजार रुपये में खरीदा था और शौकिया तौर पर अपने पास रखा हुआ था।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से ही मारपीट और चोरी से जुड़े कुल 06 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 6 फरवरी 2026 को माननीय अदालत में पेश कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



