हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी
सुबह सैर पर गया था यवक
बहादुरगढ़,17 जनवरी। यहां आज सुबह सैर पर गए युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।घटना सिटी मेट्रो के नीचे सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलेन पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार मृतक मंजीत के परिजनों का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। मंजीत के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान शहर के जटिया मोहल्ला निवासी मंजीत के रूप में रूप में हुई। मृतक मंजीत के परिचित ने बताया कि सुबह के समय वह बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रहा था। इस दौरान उसने मंजीत को बेसुध अवस्था में पड़े देखा। उसने तुरंत पुलिस को की सूचना दी। मंजीत के परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मंजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या दो से तीन हो सकती है। पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है।



