गुरुग्राम | 09 फरवरी 2026
डीपीजी कॉलेज परिसर में 15वें वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘सारंग-2026’ का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है और डीपीजी संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।

कॉलेज चेयरमैन राजेंद्र गहलोत एवं सेक्रेटरी नरेंद्र गहलोत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने संस्थान की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.एस. बोकेन, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मेजर जनरल रंजीत सिंह (गेस्ट ऑफ ऑनर) ने पुरस्कार वितरित किए। विशिष्ट अतिथियों के रूप में यूजीसी के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. आर. मनोज कुमार और सुषांत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राकेश रंजन मौजूद रहे।
शैक्षणिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डिग्री बेस्ट बॉय व गर्ल अवॉर्ड ऋतिक चौरसिया एवं प्रिया को प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों के मेधावी छात्रों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट बॉय स्पोर्ट्स अवॉर्ड देव (एसटीएम) और बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल हैप्पी (कला संकाय) को दिया गया। स्पोर्ट्स सप्ताह की विजेता कला संकाय टीम को भी विशेष सम्मान मिला।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संबोधनों से सजा यह आयोजन सभी के लिए यादगार रहा। कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


