Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार रात केंद्रीय विद्यालय रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान लामपुर गांव के मेहताब और परवीन के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बिहार के गया जिले के अमर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब दस बजे पुलिस को जानकारी मिली की केंद्रीय विद्यालय की रेड लाइट के पास बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि ट्रक कब्जे में लेकर ड्राइवर को पकड़ लिया गया। यहां पर बाइक पूरी तरह से टूटी पड़ी थी। मेहताब को बाद में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल परवीन के बयान पर नरेला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर अमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




