हाईस्कूल की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से होगी शरुआत
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
नई दिल्ली, 13 फरवरी। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए देशभर में करीब 7800 केंद्र बनाए हैं। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि समापन 18 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के पेपर से होगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। सीबीएसई ने इस साल से स्कूलों को कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए 44 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए देशभर में करीब 7800 केंद्र बनाए हैं। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि समापन 18 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के पेपर से होगा। बारहवीं की पहली परीक्षा उद्यमिता विषय व 17 फरवरी को शारीरिक शिक्षा की होगी। बारहवीं का अंतिम पेपर 4 अप्रैल को साइकोलॉजी का होगा।पेपर लीक व नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। छात्रों को स्कूल ड्रेस व प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र पर छात्र का रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा सेंटर की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है, इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध है।




