Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव में एमसीजी द्वारा पटौदी चौक से सिविल अस्पताल तक सीवर लाइन की सफाई और रिपेयर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण शनिवार से सोमवार तक रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
इस दौरान पटौदी चौक से सिविल अस्पताल जाने वाले वाहन चालक न्यू कॉलोनी मोड़ या कादीपुर चौक वाले रास्ते का उपयोग करें। वहीं
बसई की ओर से आने वाले वाहन चालक सामान्य रूप से सिविल अस्पताल तक जा सकते हैं।
यात्री और वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

दिन के समय रहेगा सामान्य
बता दें कि दिन के समय सुबह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यातायात सामान्य रहेगा। एमसीजी प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन करने और धैर्य रखने की अपील की है।




