Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
Gurugram 27 महीना!
अभी फरवरी का महीना खत्म भी दो दिन शेष हैं लेकिन गुरुग्राम में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार के तामपान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। आमतौर पर फरवरी के महीने में हल्की ठंडक रहती है लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है और सुबह और शाम को ही ना के बराबर ठंडक महसूस हो रही है।

मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 10 दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना हैं और आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। यानि जो ठंडक सिर्फ को रात को महसूस हो रही है वो भी खत्म हो जाएगी और रात को गर्मी का एहसास होने लगेगा।
कुल मिलाकर इस बार गुरुग्राम में गर्मी सामान्य से पहले ही अपना रंग दिखा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि होली पर मौसम पूरी तरह गर्म हो चुका होगा और रंगों के साथ पिचकारियों से पानी की बौछारें भी जमकर देखने को मिल सकती हैं।




