Bilkul Sateek News
नई दिल्ली, 29 सितंबर। हरियाणा कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आज भी दबदबा बरकरार है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। वहीं, राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यहां इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। जिसमें दोनों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से प्रभावी बताया गया है।
मालूम हो कि हरियाणा में विधानसभा का गठन हुए काफी समय हो चुका है। परंतु इतने लंबे समय तक विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता का चयन नहीं होने पर कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा के निशाने पर थी।




