Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 सितंबर। गुरुग्राम में कल शाम दो युवाओं ने पैसों के विवाद के चलते एक दुकादार पर गोली चला दी। जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवाओं को पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सेक्टर-37 को कल एक सूचना गांव खांडसा की मेन मार्केट में दुकानदार पर गोली चलने के संबंध में प्राप्त हुई। पुलिस को मौके पर पहुंची। वहां पर दुकान के मालिक ने एक लिखित शिकायत में बताया कि वह गांव खांडसा में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान करता है। उसके बेटे लक्ष्य की सार्थक के साथ दोस्ती थी। करीब दो महीने से लक्ष्य और सार्थक के बीच रुपये को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके चलते सार्थक ने लक्ष्य और उसके परिवार को मारने की धमकी दी थी। कल शाम करीब 8 बजे सार्थक और उसका एक दोस्त दुकान पर आए और उसके ऊपर सीधी गोली चला दी। गोली दुकान के शटर पर जाकर लगी और वह बाल-बाल बच गया। सार्थक और उसका साथी बगल वाली गली से पैदल फरार हो गए।
अपराध शाखा पालम पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को आज पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सार्थक (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव उठगी जिला प्रयागराज (उत्तर-प्रदेश) और शिवम (उम्र-23 वर्ष, शिक्षा आईटीआई) निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।




